नमस्कार, चर्चा हिन्दी चिट्ठो के साथ मै पंकज मिश्रा आपके साथ आपके चिट्ठो की चर्चा लेकर!
बडे दुखः की बात है कि श्री खुशदीप शहगल जी के 82 वर्षीय पिताजी का मेरठ के एक अस्पताल के आई सी यू में 5 नवम्बर 2010 की प्रात: बीमारी से निधन हो गया है। शोक-संतप्त परिवार के प्रति चिट्ठाजगत परिवार अपनी संवेदना व्यक्त करता है और परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है।
यह जानकारी प्राप्त हुई है पिताजी ब्लाग के माध्यम से.
श्री खुशदीप सहगल के पिताजी का देहावसान
यह दुखद सूचना 5 नवम्बर 2010 की सुबह 8 बजकर 16 मिनट पर स्वयं खुशदीप भाई ने मुझे देते हुए कहा था कि इसे 6 नवम्बर 2010 को प्रसारित करें ताकि दीपावली के दिन खुशियों में खलल न पड़े। सबकी खुशियों का ख्याल रखने वाले खुशदीप और उनका परिवार इस विपदा से अकेले ही जूझते रहे।
बी एस. पाबला जी ने अपने ब्लाग पर लिखा है कि-
खुशदीप सहगल को पितृ शोक
खुशदीप जी के पिताश्री को श्रद्धाँजलि अर्पित करते हुए परमपिता परमात्मा से दिवंगत की आत्मा को शांति और उनके शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना।
सभी शुभचिंतक हिन्दी चिट्ठाकार इस दुखः की घड़ी में खुशदीप जी के साथ हैं।
ढेर सारी बधाई-ब्लॉग4वार्ता ने दीवाली मनाई------ललित शर्मा
जी हां श्री ललित शर्मा जी लिखते है दीपवली के शुभ अवसर पर.
नीचे कुछ चित्र उनके ब्लाग से,
ताऊ डाट इन पर पहेलियो का सिलसिला जारी है और सिर्फ़ एक पायदान पिछे है शतक पूरा होने मे ,
कल शनिवार को ताऊ पहेली का ९९ अंक प्रस्तुत किया गया है.
ताऊ पहेली – 99
आज के लिये बस इतना ही क्युकि मै देख रहा हु गोलमाल-३
दिजिये इजाजत, धन्यवाद


7 comments:
खुशदीप भाई से कल बात हुयी थी .....ज्यादा कुछ ना कहते हुए बस इतना ही कहता हूँ बहुत ही बड़े दिल के मालिक है अपने खुशदीप भाई |
इस दुःख की घडी में पूरा ब्लॉग जगत उनके साथ है |
पूज्य बाबूजी को सदर नमन और विनम्र श्रद्धांजलि !
खुशदीप भाई और समस्त परिवार को प्रभु इस दारुण दु:ख को सहने की शक्ति दे।
ॐ शांति शांति शांति !
शोक-संतप्त परिवार के प्रति संवेदना.
खुशदीप भाई के पूज्य बाबूजी को सदर नमन और विनम्र श्रद्धांजलि ...
खुशदीप जी के पिता जी को श्रद्धांजलि ! आपके ब्लॉग पर पहली बार आना हुआ है और आपके चर्चा करने का ढंग बहुत पसंद आया !
खुशदीप के दुखमे हम सब सह्भागी है
और आपके लिये ... इतनी बकवास फिल्म देखने से अच्छा था कुछ लिंक और दे देते ... हाहाहा ।
बहुत सुन्दर चर्चा ...अच्छे लिंक्स मिले.....
श्रद्धांजलि दिवंगत आत्मा के लिये
Post a Comment